नवगछिया: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुके और अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया। बैठक में बिहार की सड़क एवं पुल परियोजनाओं के साथ-साथ नवगछिया को लेकर महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान मंत्री ई. शैलेंद्र ने बिहार में निर्माणाधीन सड़क और पुल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की तथा पूर्व मंत्री नितिन नवीन के अनुभवों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मंत्री ने बताया कि राज्य में नए एक्सप्रेस-वे, पीआरएमसी परियोजनाएं, ब्रिज हेल्थ कार्ड और सभी पुलों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक ड्रोन मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इस प्रणाली के संचालन के लिए राजधानी पटना में एक आधुनिक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां से राज्यभर के पुलों की निगरानी की जाएगी।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि बिहार में वर्तमान समय में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसी क्रम में नवगछिया के जाह्नवी चौक से अगुवानी घाट होते हुए पटना तक गंगा के उत्तरी तट पर नई सड़क निर्माण के प्रस्ताव पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री ई. शैलेंद्र ने कहा कि यदि यह महत्वाकांक्षी परियोजना धरातल पर उतरती है तो उत्तर बिहार की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी और नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि पूर्व मंत्री के अनुभवों से राज्य में आधारभूत संरचना के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Slug:

SEO Keywords:

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu