नवगछिया: परबत्ता थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Total Downloads: 186
एसपी कार्यालय, नवगछिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 11 जुलाई की रात परबत्ता थाना की गश्ती टीम नियमित रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध स्थिति में खड़े दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कुणाल कुमार, पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी रसलपुर, नवगछिया (भागलपुर) के पास से 99.83 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 260 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं उसके साथ मौजूद पीयूष कुमार, पिता हुलाश यादव, निवासी रसलपुर, नवगछिया (भागलपुर) को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बरामद ब्राउन शुगर जब्त कर ली है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
