बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से एक 40 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। मामले को लेकर युवक के परिजनों ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp group Join

लापता युवक की पहचान सोनवर्षा गांव निवासी आशीष आनंद के रूप में हुई है। युवक के भाई अविनाश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आशीष 22 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार का कहना है कि आशीष का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

अविनाश कुमार ने थाना प्रभारी से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जल्द से जल्द खोजबीन शुरू करने की मांग की है। मामले को लेकर बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर लिया गया है तथा युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *