तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के 22 परीक्षा केंद्रों पर 26 अप्रैल (मंगलवार) से स्नातक पार्ट वन ऑनर्स की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

टीएमबीयू के प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) प्रो. रमेश कुमार ने स्नातक पार्ट वन की परीक्षा संचालन को लेकर अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की। प्रतिकुलपति ने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों का लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। परीक्षा में 44 हजार छात्र स्नातक पार्ट वन की परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें रेगुलर परीक्षार्थियों की संख्या तकरीबन 36 हजार के करीब है। जबकि करीब आठ हजार पूर्ववर्ती (एक्स-स्टूडेंट्स) छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्र के अंदर प्रवेश को लेकर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।

गर्मी को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह

प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से 1 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक संचालित होगी। प्रतिकुलपति ने गर्मी और लू को देखते हुए केंद्राधीक्षक को विशेष एहतियात बरतने को कहा है। जेनरेटर की सुविधा से लेकर पीने का ठंडा पानी, ओआरएस और जरूरी दवाओं को साथ रखने की सलाह दी है। ताकि किसी भी छात्र को अगर परेशानी आती है तो उसे फौरन उपलब्ध कराया जा सके। पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी विषयों को कुल आठ ग्रुपों में बांटा गया है। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोविड गाइडलाइन का पालन करने का भी निर्देश केंद्रों को दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....