नारायणपुर: आगामी 7 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित दौरे को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। बुधवार को भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र ने मड़वा मध्य विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया।

उन्होंने चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी हो जाएँ।

जानकारी के अनुसार, अमित शाह का मुख्य कार्यक्रम जयरामपुर उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित होगा। वहां मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े इंतजाम तेजी से अंतिम चरण में हैं। विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय में कार्य करने की अपील की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *