नवगछिया : पुलिस के खरीक थाना ने पशु तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 14 बैल, 6 गाय और एक ट्रक भी जब्त किया है। यह घटना 21 जून 2025 की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एनएच-31 पर एक ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक से जानवरों को बरामद किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में संजय कुमार, मो. बजीर अली, और उमर फारूक शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 11 और धारा 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
