नवगछिया: पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग बांध पर चल रहे मरम्मत कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
Total Downloads: 245
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात और संभावित बाढ़ को देखते हुए कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से मरम्मत कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा की गई। एसपी ने कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया, ताकि रिंग बांध क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

