नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने चोरी या गुम हुए 35 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
Total Downloads: 174
नवगछिया के एसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च और अप्रैल माह के दौरान तकनीकी सर्विलांस और गहन जांच के जरिए इन मोबाइल फोन को अलग-अलग क्षेत्रों से ट्रेस किया गया। इसके बाद सोमवार को एसपी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत रूप से सौंप दिए गए।
महीनों पहले खोया हुआ अपना कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बरामद किए गए मोबाइल विभिन्न ब्रांड के महंगे स्मार्टफोन हैं।

एसपी ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत थाना में प्राथमिकी या सनहा दर्ज कराएं, ताकि पुलिस समय रहते तकनीकी मदद से उसे ट्रेस कर सके और वापस दिला सके।
