बिहपुर। कोसी नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण कुमार (13) पिता कैप्टन यादव, युवराज कुमार उर्फ प्रीतम (14) पिता पिंटू यादव और नयन कुमार (12) पिता शंकर शर्मा के रूप में हुई है। तीनों महेशपुर गांव के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे तीनों दोस्त बिहपुर के त्रिमुहान घाट पर कोसी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया नदी थाना अध्यक्ष केशव चंद्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद महेशपुर गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....