नवगछिया | नवगछिया अनुमंडल में लगातार गंगा व कोसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा खतरे के निशान 31.60 मीटर से 73 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। इसको लेकर संवेदनशील स्परों पर जल संसाधन विभाग ने निगरानी बढ़ा दिया है।
Total Downloads: 224
नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार और एसडीपीओ ओम प्रकाश ने सोमवार दोपहर को इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर स्परों व संवेदनशील स्थानों पर कैंप कर 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए। नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय के अनुसार गंगा नदी इस्माईलपुर-बिंद टोली में पिछले 12 घंटे में आठ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
मदरौनी में कोसी नदी में 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ सोमवार सुबह वार्निंग लेवल 30.48 मीटर से 47 सेंटीमीटर ऊपर अर्थात 30.95मीटर पर बह रही है। हालांकि, नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय से सभी तटबंध व स्पर सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई। कुछ स्थानों पर बालू की बोरियों बिछाई जा रही हैं।

