विक्रमशिला सेतु पर दबाव कम करने और यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जाह्नवी (महादेवपुर) घाट का निरीक्षण किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि अब यात्रियों को नाव के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए नावों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि लोगों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।

डीएम ने घाट पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को नाव तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए एप्रोच रोड का समतलीकरण कार्य लगातार जारी रखने को कहा गया। प्रशासन का दावा है कि बरारी पुल घाट की तर्ज पर जाह्नवी घाट को भी पूरी तरह सुसज्जित कर दिया गया है।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए घाट पर विशेष यात्री शिविर बनाया गया है। यहां जिला नियंत्रण कक्ष के साथ चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और आपात स्थिति के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोरों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

रात में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए पूरे घाट क्षेत्र में हाई-मास्ट और वेपर लाइट के जरिए समुचित रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन का दावा

  • परिवहन: नावों के फेरों की संख्या बढ़ाई गई, ताकि प्रतीक्षा समय लगभग शून्य रहे।
  • सुरक्षा: आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस और गोताखोर तैनात।
  • मॉनिटरिंग: जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की निगरानी की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet