नवगछिया के जीरो माइल स्थित शिवानी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तेतरी दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे पूर्णिया के तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायलों की पहचान अजय कुमार (25 वर्ष, पिता आसो पंडित), अंकुश कुमार (15 वर्ष, पिता गौरी पंडित) और मिथलेश कुमार (27 वर्ष, पिता विजेंद्र पंडित) के रूप में हुई है। तीनों युवक पूर्णिया जिले के लालगंज (थाना रुपौली) के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और सहायता शुरू की।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम में पदाधिकारी राहुल राज, महेश कुमार राय और चालक अरुण कुमार शामिल थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस पदाधिकारी राहुल राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet