विक्रमशिला सेतु पर मकर संक्रांति तक पूरा होगा मरम्मत कार्य, भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

नवगछिया। विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन का कार्य मकर संक्रांति तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद भी पुल पर भारी वाहनों का परिचालन शुरू नहीं किया जाएगा। पुल की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सेक्शन का अलग-अलग लोड टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद पुल निर्माण निगम के अधिकारी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

अधिकारियों के अनुसार, जिन सेक्शन में मरम्मत का काम किया जा रहा है, उनकी डिजाइन 70 टन वजन सहने के हिसाब से तैयार की गई है। हालांकि, पुनर्स्थापन के बाद सुरक्षा मानकों की जांच के लिए लोड टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए दोनों छोर स्थित टीओपी पर पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी।

बताया जा रहा है कि पुल के चारों स्पैन पर गर्डर की लॉन्चिंग पूरी कर ली गई है। अब शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि जब तक विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहा फोरलेन पुल और सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल चालू नहीं हो जाता, तब तक भारी वाहनों के लिए भागलपुर का उत्तरी बिहार से सीधा संपर्क बहाल नहीं हो पाएगा। इस दौरान भारी वाहनों को मुंगेर के रास्ते भागलपुर आना-जाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 1996 में विक्रमशिला सेतु के निर्माण के दौरान बाढ़ के कारण नदी में बने भंवर से पियर संख्या 03 और 04 को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद पुल की डिजाइन में बदलाव किया गया था। अब पुनर्स्थापन कार्य के दौरान पुल की सुरक्षा और मजबूती को प्राथमिकता दी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *