नवगछिया उपकारा में छोटुआ व लव कुमार ने हत्या की साजिश रची। बेतिया के लोगनाहा निवासी रविंद्र कुमार चौधरी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित नयाटोला निवासी लव कुमार को पुलिस ने ढोलबज्जा से गिरफ्तार किया है।

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 20 अक्तूबर को नवगछिया के खादी भंडार के पास रविंद्र कुमार चौधरी की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या की प्राथमिकी मृतक की पत्नी नेहा कुमारी के बयान पर दर्ज की गई थी। जिसमें लव कुमार सहित तीन को आरोपित बनाया गया था।

साल 2017 में मैट्रिक का रिजल्ट देखने के लिए गए बेतिया के लोगनहा निवासी रविंद्र कुमार चौधरी के साथ मारपीट हुई। हालांकि, इस घटना में रविंद्र कुमार चौधरी का सिर फट गया था। गुस्साए लोगों ने रविंद्र चौधरी ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले लव कुमार पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस बीच लव ने भाग कर अपनी जान बचाई थी। रविंद्र को जेल भेज दिया गया था।

उपकारा में बंद कुख्यात ने रची हत्या की साजिश

नवगछिया उपकारा में बंद कुख्यात छोटुआ व लव कुमार ने रविंद्र की मर्डर मिस्ट्री की पूरी साजिश रची। दोनों ने हत्या के कई महीने पहले इस साजिश को रचा था। जेल से बाहर आते ही उसने पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि, रविंद्र कुमार चौधरी मर्डर मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी लव कुमार को पुलिस ने ढोल बाजा से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि 20 अक्तूबर को नवगछिया के खादी भंडार के पास रविंद्र कुमार चौधरी की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या की प्राथमिकी मृतक की पत्नी नेहा कुमारी के बयान पर दर्ज की गई थी। जिसमें लव कुमार सहित तीन को आरोपित बनाया गया था।

दरअसल, 2017 में लव कुमार नवगछिया बाजार मैट्रिक का रिजल्ट देखने के लिए गए थे। इसी दौरान रविंद्र कुमार चौधरी से मारपीट हुई थी। जिसमें रविंद्र कुमार चौधरी का सिर फट गया। रविंद्र कुमार चौधरी ने लव कुमार को गोली मार दी। लव कुमार ने भाग कर जान बचाई थी।

रविंद्र कुमार चौधरी जेल भेज भी गया। इसी दौरान जेल में लत्तरा के कुख्यात छोटुआ यादव के पिता रामरत्ती यादव के साथ मारपीट की। इससे छोटुआ रविंद्र कुमार चौधरी नाराज था। लव कुमार पर भी चोरी लूट, डकैती के कई मामले दर्ज हैं। लव कुमार चौधरी को भी नवगछिया पुलिस लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लव कुमार की छोटुआ यादव से दोस्ती हो गई। जेल में रविंद्र कुमार चौधरी की हत्या का प्लान लव कुमार छोटुआ यादव ने बनाया। लव कुमार के जेल से निकलने के कुछ ही दिन बाद छोटू यादव के भांजा दिलखुल यादव जेल चला गया था। इस कारण रविन्द्र चौधरी को मारने की योजना विफल हो गया।

विजेन्द्र के परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी

विजेन्द्र और राजा पिता नंदू चौधरी रविन्द्र कुमार के मामा के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद से रविन्द्र कुमार ने विजेन्द्र के परिवार को जान मारने की धमकी दी थी।

करीब 2 महीने पहले कुख्यात कुख्यात दिलखुश यादव जेल से बाहर निकला। अपने मामा कुख्यात बदमाश छोटू यादव के कहने पर लव कुमार से सम्पर्क कर एक योजना बनाकर लव को बैंगलोर से 17 अक्टूबर को नवगछिया बुलाया।

विजेन्द्र ने इस हत्या कांड को अंजाम देने के लिए लव कुमार के खाते में 10 हजार रूपया भेजा था। योजना के अनुसार 20 ् को दिलखुश यादव अपने एक अन्य साथी और लव कुमार के साथ लाईनर राजा के सूचना पर संध्या करीब 6 बजे नया टोला स्थित विजय यादव के गुमती के पास रविन्द्र चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दिये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *