नवगछिया (झंडापुर थाना क्षेत्र) – दयालपुर चौक के पास लाली होटल के सामने शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दयालपुर चौक से करीब 100 मीटर पहले की बताई जा रही है, जहां ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (संख्या BR 09 GC 5955) और बाइक (संख्या BR 10 AW 9917) की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को झंडापुर थाना के सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिन्हा द्वारा इलाज के लिए Jawaharlal Nehru Medical College and Hospital (मायागंज अस्पताल) भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान खरीक प्रखंड के तेलघी गांव निवासी

  • मनीष कुमार रॉय (पिता – शंकर राय)

  • विनीत सिंह (पिता – पंकज सिंह)

के रूप में हुई है।

झंडापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *