नवगछिया | ढोलबज्जा स्थित नेहरू हाईस्कूल का भवन वर्ष 1985 में आए भीषण चक्रवात में पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। तब से आज तक विद्यालय का अपना भवन नहीं बन सका है। वर्तमान में स्कूल को इंटर स्कूल के भवन में शिफ्ट कर संचालित किया जा रहा है।

जगह की कमी के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त कक्षाओं के अभाव में पढ़ाई प्रभावित होती है और शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन भी बाधित रहता है।

बताया गया कि विद्यालय के पास लगभग पांच एकड़ जमीन उपलब्ध है, जिस पर नया भवन आसानी से बनाया जा सकता है। जदयू नेता प्रशांत कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को आवेदन देकर भवन निर्माण की मांग की थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अब क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि चार दशक पुरानी समस्या का समाधान जल्द होगा और छात्रों को अपना नया विद्यालय भवन मिल सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *