नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र से दो नवंबर को लापता हुई एक नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में लड़की की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम छात्रा की खोज में सक्रिय हो गई थी।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी आधार पर तलाश कर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया। हालांकि, जिस व्यक्ति पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है, वह अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक वह हाथ नहीं लगा है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
