नवगछिया पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में गुरुवार को एसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 12 मई 2026 की है। सुलतानगंज थाना कांड संख्या-255/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार की गिरफ्तारी के लिए सुलतानगंज और भवानीपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके में छापेमारी कर रही थी।

इसी दौरान अभियुक्त को पुलिस गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से दो लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर बैठे। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं।

घटना के बाद भवानीपुर थाना कांड संख्या-108/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश्वरी दास के पुत्र प्रवेश कुमार, निवासी आनगर दुधैला, थाना सुलतानगंज, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने बताया कि दो थानों की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet