नवगछिया | बिहार प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में नवगछिया में एक महत्वपूर्ण सेमिनार सह बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नवगछिया पुलिस जिला के अधिकांश निजी विद्यालयों के संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और छात्रों को सुलभ व प्रभावी शिक्षा उपलब्ध कराना रहा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालय संचालकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनके रुचि और क्षमता के अनुसार विषयों का सही चयन कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए, ताकि वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अंशु सिंह ने अपने 38 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर तभी सुधरेगा जब हम व्यावहारिक ज्ञान, अनुशासन और आधुनिक शिक्षण पद्धति को अपनाएंगे।

बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें प्रमुख रूप से यह तय किया गया कि टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा इसी शैक्षणिक सत्र से नवगछिया के जगतपुर में प्लस टू (इंटरमीडिएट) तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय छात्रों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। साथ ही, यह भी लक्ष्य रखा गया कि कम शुल्क या संभवतः निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र भी इसका लाभ उठा सकें।

बैठक में कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार कंचन, सचिव विदु शेखर झा सहित कई विद्यालय संचालकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने-अपने सुझाव रखे। सभी ने एकमत होकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और नवगछिया को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस तरह के प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet