बिहपुर। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बिहपुर स्थित खानका-ए-मोहब्बतिया में इत्तेहादुल मुस्लमीन बाईसी मुहर्रम कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बाईसी कमेटी के सदर मो. इरफान आलम ने बताया कि कमेटी ने सर्वसम्मति से काजी टोला एवं पठानटोला, बभनगामा अखाड़ा को बाईसी कमेटी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब यदि दोनों अखाड़ों की ओर से किसी प्रकार का कार्यक्रम, मेला या खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी बाईसी कमेटी की नहीं होगी।

मो. इरफान आलम ने बताया कि बाईसी मुहर्रम कमेटी क्षेत्र के लगभग 27 गांवों और अखाड़ों का प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व करती है। मुहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और पारंपरिक कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर कमेटी लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रही है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मुहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारे, अनुशासन और प्रशासनिक निर्देशों के पालन पर भी जोर दिया। साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....