नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने पिकअप चालकों से लूटपाट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई नकद राशि और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एसपी ने बताया कि 14/15 मई 2026 की रात खरीक थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गोट खरीक मोड़ के पास 2-3 अपराधी हथियार के बल पर दो पिकअप चालकों से लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की।

पुलिस कार्रवाई के दौरान गणेशपुर निवासी गब्बर कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूटी गई 850 रुपये नकद राशि बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों दिलखुश कुमार और राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा तथा लूटी गई 1500 रुपये नकद राशि बरामद की है।

पुलिस के अनुसार तीनों गिरफ्तार अपराधी खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet