नवगछिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने एक मिनी हाइवा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिश अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में दी।

एसपी के अनुसार, 18 अप्रैल को सूचना मिली थी कि झारखंड से एक मिनी हाइवा के जरिए अवैध शराब की खेप विक्रमशिला सेतु होते हुए नवगछिया लाई जा रही है। इसके बाद उनके निर्देशन में गठित टीम ने हाई लेवल क्षेत्र के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान विक्रमशिला सेतु के समीप एक संदिग्ध हाइवा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के डाले में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 2925 लीटर शराब बरामद की गई।

मौके से वाहन चालक कुंदन कुमार (निवासी बैजनाथपुर, सहरसा) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हाइवा को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....