नवगछिया | आदर्श थाना क्षेत्र के संतोष धर्मकांटा के पास से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। श्रीपुर निवासी संजीत कुमार ने थाने में आवेदन देकर बताया कि 16 अप्रैल की रात सहौरा से भोज खाकर लौटने के दौरान उन्होंने कबाड़ी दुकान के पास अपनी बाइक खड़ी की थी।

करीब 15 मिनट बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब मिली। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में छानबीन की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....