नारायणपुर: नारायणपुर प्रखंड में गुरुवार को महर्षि मेंहीं की जयंती के अवसर पर सत्संग प्रेमियों ने भव्य प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में डूबा नजर आया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रभात फेरी की शुरुआत नारायणपुर सत्संग आश्रम से हुई, जो नारायणपुर गांव, मधुरापुर, बलाहा, बीरबन्ना, नगरपारा और भवानीपुर होते हुए पुनः आश्रम पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का स्वागत किया और भक्ति गीतों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया।

आश्रम के स्वामी विश्वानंद बाबा ने बताया कि जयंती के अवसर पर आश्रम में विशेष रूप से ध्यान, साधना और स्तुति-विनती का आयोजन किया गया। सत्संग आश्रम समिति के अध्यक्ष फौजी रविंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

पूर्व अध्यक्ष शिक्षक मुरली मनोहर मंजुल ने बताया कि इस अवसर पर सत्संग प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन और भी भव्य हो गया।

कार्यक्रम के समापन पर भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगरपारा उत्तर पंचायत के मुखिया गुड्डू यादव ने अपनी पंचायत में प्रभात फेरी का स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

इस आयोजन को सफल बनाने में सचिव शिव यादव, कोषाध्यक्ष नारायण शर्मा, ज्ञान अकादमी के शिक्षक रोशन यादव सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet