नवगछिया: नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन में बदली बिहार की तस्वीर और तकदीर: बबलू मंडल
नवगछिया। तेतरी में मंगलवार को जदयू की ओर से सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की। मंच संचालन गुलशन मंडल और युवा जदयू जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया विधायक बबलू मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली है। एक समय बदहाल व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे बिहार में सुशासन की मजबूत नींव रखी गई। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास को प्राथमिकता दी। छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ने तथा सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया गया। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में अशोक कुमार आलोक, सुबोध साह, मुरारी मंडल, चंदेश्वरी सिंह निषाद, चंद्रिका मंडल, अनिल पटेल, अमोद साहू, हुलास सिंह, गणेश मंडल, भानु झा, केशव शर्मा, नीतू कुमारी, पारस नाथ साहू, डॉ. कौशल किशोर, मो. शकीलउद्दीन, इस्तेखार आलम, प्रमोद चौबे, राजनीति तांती, विजय सिंह निषाद, भवेश कुमार, ज्ञानशक सिंह और उमाकांत राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

