विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच नाव से सफर कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने गुरुवार से नाव परिचालन का समय बढ़ाकर शाम 5:30 बजे तक कर दिया है। इससे पहले नाव सेवा शाम 5 बजे तक ही संचालित की जा रही थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया  ने दो दिन पहले ‘भागलपुर से नवगछिया के लिए शाम में नाव चलना बंद: लोगों ने किया हंगामा, कहा- मजदूरी कर लौट रहे, घर में बच्चे हैं, पुलिस जाने नहीं दे रही’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए समय-सीमा में बदलाव किया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नावों का संचालन प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी नाव के परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर का सड़क संपर्क नवगछिया और सीमांचल के कई जिलों से प्रभावित हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने जलमार्ग को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में शुरू किया है।

नियमों के पालन के लिए अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) और सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी के नेतृत्व में SDRF टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम लगातार घाटों पर निगरानी रखेगी और तय समय के बाद नाव संचालन पर रोक सुनिश्चित करेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet