विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर अब अस्थायी राहत के तौर पर बेली ब्रिज बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पुल के टूटने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे हजारों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार को सेना की इंजीनियरिंग टीम, एनएचएआई और पुल निर्माण निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटे हिस्से का निरीक्षण किया। तकनीकी जांच के बाद विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि आवागमन बहाल करने के लिए फिलहाल बेली ब्रिज सबसे तेज और सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

प्रशासन के अनुसार, बेली ब्रिज बनने के बाद हल्के वाहनों और जरूरी सेवाओं की आवाजाही शुरू कराई जा सकेगी। इससे मरीजों, छात्रों, मजदूरों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल लोगों को गंगा पार करने के लिए नाव और वैकल्पिक जलमार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुल निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जाए, ताकि जल्द से जल्द सामान्य यातायात बहाल हो सके। वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तेजी से काम कराया जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....