नवगछिया अनुमंडल के खरीक क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में पिता और उसकी छोटी बेटी घायल हो गए। दोनों ऑटो से भागलपुर की ओर जा रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान अवधकिशोर दास (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय चमक लाल दास, के रूप में हुई है। उनकी छोटी बेटी भी इस हादसे में घायल हुई है।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों को बेहतर इलाज की जरूरत थी। सामान्य स्थिति में उन्हें भागलपुर रेफर किया जाता, लेकिन विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग से आवागमन बाधित है। इसी कारण डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया स्थित जेएमसीएच भेज दिया।


