नवगछिया। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी और गोमती नगर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की सूचना संख्या 158/2026 के अनुसार ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर विशेष का परिचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। वापसी में ट्रेन संख्या 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

नवगछिया में दो मिनट रुकेगी ट्रेन

इस विशेष ट्रेन का लाभ नवगछिया और आसपास के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन संख्या 05742 नवगछिया स्टेशन पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी और 2:47 बजे रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05741 सुबह 7:48 बजे नवगछिया पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी

नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव महज दो मिनट का है। ऐसे में यात्रियों को निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने और ट्रेन के समय का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी।

कई प्रमुख शहरों की यात्रा होगी आसान

स्पेशल ट्रेन के परिचालन से नवगछिया और आसपास के यात्रियों को त्योहारों के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी, पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, अयोध्या धाम और गोमती नगर की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे के इस कदम से त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार विशेष ट्रेन में ब्रेक वैन सह जनरेटर कार, एलएसएलआरडी और सामान्य द्वितीय श्रेणी समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। त्योहार के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *