नारायणपुर । प्रखंड के नारायणपुर चौक क्षेत्र से लापता एक युवती को भवानीपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला पुलिस निरीक्षक अंबिका पाल ने बताया कि युवती मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी और पहले अपनी मौसी के घर चली गई। इसके बाद वह जमुनिया स्थित नानी के घर पहुंच गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 4
गुरुवार को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि युवती को बयान दर्ज कराने के लिए नवगछिया न्यायालय भेजा गया है।
बताया गया कि पीड़ित परिजनों ने 28 फरवरी को युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
