दिल्ली में ब्रह्मपुत्र मेल की खाली रैक नहीं है। इसलिए एक जून को यह ट्रेन दिल्ली से रवाना नहीं हुई। इस लिहाज से 2 जून को डाउन ब्रह्मपुत्र मेल भागलपुर भी नहीं पहुंचेगी। दिल्ली से 4 जून को ब्रह्मपुत्र मेल स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगी और 5 जून को भागलपुर पहुंचेगी।

इधर अप ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय पर 1 जून को डिब्रूगढ़ से रवाना हुई। यह ट्रेन 3 जून को सुबह में भागलपुर पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि 1 जून को डिब्रूगढ़ से जो रैक अप ब्रह्मपुत्र मेल स्पेशल के रूप में जाएगी वह दिल्ली 4 को पहुंचेगी और उसी दिन वहां रात में रवाना होगी। अगले दिन यानी 5 जून को यह ट्रेन भागलपुर पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रा के लिए यात्रियों के लिए तमाम तरह की हिदायत और नियमों को जारी किया जा रहा है। यात्रियों के बीच जागरूकता के लिए सूचनाएं फैलायी जा रही हैं।

यात्री किस तरह से स्टेशन आएं और कैसे यात्रा करें। इन तमाम तथ्यों की जानकारी दी जा रही है। इधर रेलकर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया गया है कि ट्रेन पर यात्रा करने आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग और अन्य लक्षणों के बारे में जानकारी ली जायगी। इसके लिए रणनीति बनाकर तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे। मुख्यालय से मिले निर्देश के आधार पर सीनियर डीएमओ के स्तर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।

रेल सूत्रों के अनुसार मेडिकल विभाग ने आरक्षण केन्द्र से उस सूची की मांग की है जिससे यह पता चल सके कि भागलपुर से कितने यात्री ट्रेन में सफर करने वाले हैं। ऐसे उम्मीद है कि भागलपुर से कम यात्री ही सफर करने वालों की सूची में होंगे लेकिन इसके बारे में तबतक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता जबतक कि ट्रेन की चार्टिंग नहीं हो जाती है। क्योंकि बड़ी संख्या में ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने वाले यात्री भी होते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *