नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के गंगा में समा जाने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पथ परिवहन निगम, भागलपुर ने वैकल्पिक बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार से नवगछिया से पूर्णिया और जोगबनी के लिए दो बसों का परिचालन शुरू किया गया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने से पहले एक बस पूर्णिया की ओर गई थी, जो वहीं रह गई थी। वहीं एक बस को मंगलवार की शाम मुंगेर मार्ग से भेजा गया। अब दो बसों के साथ सेवा शुरू कर दी गई है और जल्द ही दो और बसें जोड़ी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि गुरुवार से कुल चार बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नवगछिया से पूर्णिया और जोगबनी तक का किराया पहले जैसा ही रखा गया है। वर्तमान स्थिति के बावजूद यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।व्`

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....