कार्तिक पूर्णिमा पर भागलपुर के गंगा घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, स्नान-दान और दीपदान का विशेष महत्व

भागलपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को नवगछिया के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करेंगे। अलसुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर गंगा स्नान, भगवान विष्णु की पूजा, दान-पुण्य और दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

इस बार कार्तिक पूर्णिमा कृत्तिका नक्षत्र और परिघ योग में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित द्दयानंद पाण्डेय ने बताया कि पूर्णिमा तिथि सोमवार की रात 11 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर मंगलवार की रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और सायंकाल दीपदान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का भगवान विष्णु से विशेष संबंध है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इसी तिथि से गजेंद्र मोक्ष की पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है। मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु ने ग्राह के चंगुल में फंसे गजेंद्र की रक्षा कर उसे मोक्ष प्रदान किया था।

बाटा गली स्थित रामजानकी मंदिर के पंडित सुभाष पांडेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी। इस दिन गंगा स्नान के बाद नदी किनारे दीपदान करने से दस यज्ञों के बराबर पुण्य मिलने की मान्यता है।

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व भी मनेगा

कार्तिक पूर्णिमा का सिख धर्म में भी विशेष महत्व है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब का पाठ, शबद-कीर्तन और अरदास का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद करते हुए उनके बताए सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *