भागलपुर: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत, पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार तथा व्यय प्रेक्षक श्री अजय डोके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी का निर्देश

जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध धन, शराब, नशीले पदार्थ और अन्य सामग्री की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये से अधिक की राशि के लेन-देन पर आयकर विभाग विशेष निगरानी रखेगा।

इस संदर्भ में आयकर पदाधिकारी, सीमा शुल्क पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक और वाणिज्य कर पदाधिकारी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

मीडिया पर भी रखी जाएगी सख्त नजर

बैठक में मीडिया सेल के नोडल पदाधिकारी-सह-संयुक्त निदेशक जन संपर्क को निर्देश दिया गया कि सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चुनावी प्रचार, विज्ञापन और पेड न्यूज़ जैसी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सभी विभागों को मिली जिम्मेदारी

बैठक में मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर निष्पक्ष मतदान का वातावरण तैयार करें, ताकि जनता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।


📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *