बिहार के बेतिया से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। दरअसल पश्चिम चंपारण में बेटी के प्रेम विवाह रचाने से खफा पिता ने उस श्राद्ध कर दिया। पिता की ओर से श्राद्ध करने के बाद अब ससुराल वालों ने भी उस मृत मान लिया है।

उन्होंने यह कहकर घर में रखने से इनकार कर दिया है कि ‘मृत’ को घर में कैसे रखें। ऐसे में प्रेमी युगल के सामने घर-परिवार का संकट आ खड़ा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार अरुण कुमार ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी ने राजगुरु चौक निवासी उमेश कुमार के पुत्र विशाल कुमार से 27 जून को शादी कर ली।

दोनों के अभिभावक इनकी शादी अलग करना चाहते थे। मर्जी से शादी करने पर दोनों के अभिभावक नाराज हो गए। 18 जुलाई को नेहा के पिता ने बेटी के इस निर्णय से खफा होकर उसे ‘मृत’ मानकर ‘श्राद्ध’ कर दिया। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *