पतिपक्ष प्रेम कुमार ने गुरुवार को नवगछिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि अपराध के कारण बिहार का विकास अवरुद्ध हो गयाहै . वकील, पत्रकार, डाक्टर, महिला, व्यवसायी कोई भी सुरक्षित नहीं हैं.अपहरण, हत्या, लूट, रंगदारी जैसे अपराध उद्योग का रुप ले रहे हैं. छ: माहमें दो दर्जन डाक्टर से रंगदारी मांगी जा चुकी है. सत्ता पक्ष के 14 विधायक गंभीर आरोपों से घिरे हैं. बिहार में भय का माहौल है. लोग पलायन करने लगे हैं. सुशासन बाबू कुशासन की राह पर चल पड़े हैं. बड़ी मेहनता से भाजपा ने लालू राबरी के जंगल राज को समाप्त किया था लेकिन छ: माह मेंबिहार में अपराधियों की समानांतर सत्ता कायम हो गयी. प्रेम कुमार ने सीवान के पत्रकार राजदेव की हत्या का मामला उठाते हुए जेल में बंद सीवारके पूर्व सांसद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीवान में जेल मे बैठक कर शाहबुद्दीन समानांतर सरकार चलाते थे. जेल में दरबार लगता था जिसमें सत्ताधारी दल के मंत्री भी पहुंचते थे. इसके बाद जब भाजपा इस मामले परराज्य पाल से जा कर मिली तो शाहबुद्दीन को भागलपुर जेल भेजा गया. प्रेमकुमार ने बिहपुर के मड़वा निवासी प्रमोद राय हत्याकांड का भी मामला उठाया.उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में अब तक प्रमुख साजिशकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. नवगछिया में देखे जा रहे हैं कि जो भी केस मुकदमे होते हैं उसमें पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं करती है. उन्होंने विधायक गोपालमंडल के लगातार आपत्तिजनक बयानबाजी को सत्ता का अहंकार कहा. प्रेम कुमारने कहा कि राज्य में छ: माह में दो लोगों की मौत भूखमरी से हो जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना का बिहार में बुरा हाल है. दो व तीन रुपये गेंहू चावल के ज्यादा पैसे लिये जा रहे हैं और साल भर में चार बार ही अनाज दिया जा रहा है. जबकि केंद्र सरकार की ओर से हर माह अनाज दिया जा रहा है. लेकिन राज्य सरकार इस योजना को ठीक से लागू नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि कई योजनाओं में केंद्र राज्य सरकार को पैसे दे रहा है लेकिन राज्य सरकार शराबबंदी के नाम पर राजनीति करने में व्यवस्त है. श्री कुमार ने कहा कि नवगछिया में पिछले दिनों तूफान में केला और लीची किसानों की व्यापक रुप से क्षति हुई हैं लेकिन राज्य सरकार ने किसानों की सुधा लेना भी उचित नहीं समझा. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया और कहा कि केंद्र सरकार जनहित में कार्य कररही है. उन्होंनें प्रधानमंत्री सिंचाई योजना का जिक्र करते हुए कहा किबिहार के असिंचित 56 फीसदी भूमि को भी इस योजना से सिंचिंत किया जायेगा.उन्होंने विद्युतिकरण योजना, जनधन, अटल पेंशन योजना आदि की भी चरचा की.उन्होंने कहा कि बड़ी तेजी से जल स्तर से नीचे जा रहा है. जिससे दक्षिण बिहार के अठारह जिले में जल संकट हो गया है. लेकिन इस पर राज्य सरकार कुछ नहीं कर पा रही है.

इस अवसर पर बिहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक भाजपा नेता ई कुमार शैलेंद्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, वार्ड पार्षद व भाजपा अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनोद कुमार मंडल, पूर्वजिलाध्यक्ष सुभाष साहू, जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, विजय कुमारसिंह, चंद्रकिशोर शर्मा, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, गोपालपुर मंडलअध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, मानवाधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अजीतकुमार, मुकेश राणा, फाइटर जेम्स, मो नइम, अजय कुमार सिंह, नरेश प्रसादसाह, गुलाबी सिंह आदि अन्य भी थे.भाजपा नेता के परिजनों को दी सांत्वना इससे पूर्व नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का भव्य स्वागत किया. श्री कुमार स्थानीय भाजपा नेता दयाराम राम जी के घर भीगये. मालूम हो कि पिछले दिनों ही दयाराम जी की माता जी का निधन हो गयाथा. परिजनों से मिल कर श्री कुमार ने सांत्वना दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *