पटना : पूर्वी चंपारण जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में बाढ़ की संभावना पिछले साल की तरह ही इस बार भी बढ़ गई है। भारी बारिश को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

पिछले आठ जुलाई से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लेकिन गुरुवार की अहले सुबह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिसके कारण जिले में बाढ़ के हालत हो गए हैं। जिले में भारी बारिश के कारण नदियों में उफान है। खेत, पानी से लबालब भरे पड़े हैं।

गंगा हुई हाहाकारी,

जिले से होकर गुजरने वाली अधिकतर नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है और पानी छोड़े जाने की वजह से इस जिले में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।एहतियातन जिलाधिकारी ने जिले में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार, 13 जुलाई तक जिले के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 जुलाई तक जिले में भारी बारिश हो सकती है। बारिश से शहरी क्षेत्र में जल जमाव की स्थिति हो गयी है तो वहीं शहर के मुख्य सड़कों पर भी पानी बह रहा है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के कारण बिजली की भी समस्या बनी हई है। शहर में लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *