आपराधिक गिरोहों को असलहों की आपूर्ति करता था बुचकुन

नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी पूर्व सरपंच सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी इलाके में असलहों के जरायम धंधे को संचालित करने वाला बड़ा नाम बन गया था. पुलिस स्तर से पूछ ताछ के क्रम में पूर्व सरपंच बुचकुन चौधरी ने कई राज उगले हैं. जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थलों पर छापेमारी भी की है. बात सामने आयी है कि छोटुवा गिरोह के लगभग सभी सदस्यों को बुचकुन ने ही हथियार की आपूर्ति की थी. जिसमें से एक कदवा के झफरु टोला निवासी महेश मंडल भी था. इस धंधे के प्रति बुचकुन को इतना मोह था कि लगभग एक वर्ष जेल में रहने के बाद जैसे ही जेल निकला कि तुरंत इस धंधे को शुरू किया. पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि बुचकुन ने कई सफेदपोशों को भी हथियार दिये जाने की बात कही है. ऐसे सफेदपोशों पर अब पुलिस ने नजर है. बुचकुन ने हथियार खरीद कर लाने से ग्राहकों तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में भी पुलिस को विस्तार से बताया है. इलाके के अन्य हथियार माफिया के बारे में भी बुचकुन ने पुलिस को जानकारी दी है. यह बात भी सामने आयी कि बुचकुन हथियारों की होम डीलवरी भी करता था. इसमें ग्राहकों को कुछ ज्यादा रकम देना पड़ता था और बुचकुन के आदमी ग्राहकों तक सुरक्षित हथियार पहुंचा देता था. जानकार बता रहे हैं कि यही कारण है कि इलाके में हर छुटभैये अपराधी अपराधी हथियार से लेस हो गये हैं. इन दिनों अक्सर गोली मार कर जान लेवा हमला करने या गोली मार कर हत्या करने जैसी घटना सामने आ रही है. यह भी बात सामने आयी है कि इलाके में बुचकुन जैसे जरायम धंधे से जुड़े लोगों के सर पर किसी बड़े सफेदपोश आका का हाथा जो समय समय पर बुचकुन को कई झंझावातों से बचाता है और उसकी भरपूर मदद करता है. बात यह भी सामने आयी है कि आठ दिसंबर 2014 को मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के बाद बुचकुन ने इस धंधे से तौबा करने का मन बना लिया था लेकिन इस धंधे से प्रत्यक्ष रुप से लाभान्वित हो रहे सफेदपोश ने फिर से बुचकुन को धंधा खड़ा करने की सलाह दी.

Whatsapp group Join

आपराधिक गिरोहों को असलहों की आपूर्ति करता था बुचकुन
आपराधिक गिरोहों को असलहों की आपूर्ति करता था बुचकुन

जेल भेजा गया बुचकुन

सरपंच पति व पूर्व सरपंच सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन के विरुद्ध गोपालपुर थाने में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गोपालपुर पुलिस ने शनिवार को सुबह बुचकुन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जहां से बुचकुन को जेल भेज दिये जाने की सूचना मिली है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *