इंटर में नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू नहीं हो सकी। इसको लेकर शिक्षा विभाग के सचिव आरके महाजन, आरएल चोंग्थू, आनंद किशोर ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें डीईओ को निर्देश दिया गया जिले के 107 स्कूलों में इंटर के होने वाले दाखिले के लिए चार से पांच काउंटर बनाएं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 360
इसमें होने वाले खर्च की राशि स्कूल अपने आंतरिक कोश से करे। उन्होंने ये कहा कि कभी भी दाखिले की लिस्ट जारी हो सकती है।

वीसी में डीईओ के अलावा डीपीओ योजना निलिमा कुमारी, बीएसईबी के क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक प्रकाश रंजन मौजूद रहे। नामांकन की पहली मेरिट लिस्ट रविवार को देर रात तक जारी करनी थी जो नहीं हुई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

