बिहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक भाजपा नेता ई कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व
में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को एसडीओ नवगछिया से मिला. एसडीओ
नवगछिया से मिल कर प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने केला किसानों को
समुचित मुआवजा देने की मांग की. ई कुमार शैलेंद्र ने कहा कि केला किसानों
के लिए यह बहुत ही बड़ा आपदा है. वे किसानों ने बुधवार को ही मिले. हरेक
किसानों के घर में तूफान आने के बाद से ही चुल्हा नहीं जला है. किसान गुम
शुम हो गये हैं. किसानों की स्थिति देख कर उन्हें रात भर नींद नहीं आयी.
फिर सुबह किसानों की स्थिति से पदाधिकारी को अवगत कराया. श्री शैलेंद्र
ने कहा कि प्रशासन आकलन करे और किसानों को समुचित मुआवजा दिलवाये.
प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री चंद्रकि शोर शर्मा, गोपालपुर मंडल
अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, गौरव कुमार आदि अन्य भी थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
