एसपी निधि रानी के निर्देश पर पुलिस जिला के सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नवगछिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के विजय घाट पुल पहुंच पथ पर एक बाइक सवार हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला निवासी मिथलेश उर्फ टिंकू मंडल के रूप में की गई है।

पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किया है। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुल पहुंच पथ पर चेकिंग अभियान लगाया गया था। चेकिंग के दौरान बिना नबर के पल्सर बाइक पर एक युवक आ रहा था।

जिसे पुलिस द्वारा रोका गया। रोके जाने पर युवक भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा गोलियां मिलीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि हथियार बरामद के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *