समाहरणालय से थोड़ी दूरी स्थित चिल्ड्रन पार्क के सामने लोगों ने नौकरी के नाम पर पैसे लेने के आरोप में बक्सर के एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर शहर थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई।

घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने बताया कि पटना और उसके आसपास के जिले के कुछ लोग पशुपालन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 छात्रों से 5-5 लाख रुपये की मांग की थी। कुछ युवक उसके चक्कर में आकर रुपये दे चुके हैं। गुरुवार को एक छात्र से फिर 5,00,000 रुपये लेने के लिए कटिहार आया था। इसी दौरान पशुपालन विभाग से संबंधित लोगों को जब इन युवकों के नाम बताए गये तो उन्होंने युवकों को पहचानने से इंकार कर दिया।

इसके बाद बेरोजगार युवकों को पता चला कि वह ठगा जा रहा है इसके बाद युवक ने आरोपियों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संबंधित आरोपी को पकड़कर सहायक थाना ले आई। वही एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि नौकरी के नाम पर रुपये ठगने के एक बड़े रैकेट का खुलासा होने वाला है। इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है जल्द ही नौकरी नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले को गिरफ्तार कर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा।

एक आरोपी अविनाश कुमार सहायक थाना पुलिस के गिरफ्त में है। देर शाम तक इस मामले में किसी प्रकार की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। वहीं पुलिस का दावा है कि वह शाम तक नौकरी के नाम पर रुपये ठगने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर देगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *