नारायणपुर । कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन से पूरब बलहा गांव पास शनिवार दोपहर ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय परीक्षार्थी धीरज कुमार की मौत हो गयी। जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जीआरपी सिपाही को भेजा। तब तक भवानीपुर पुलिस ने शव उठाकर थाने लायी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 206
भवानीपुर के थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि जीआरपी वाले ने बताया कि सुपौल जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक भागलपुर आईटीआई की परीक्षा देने जा रहा था। शव के पास मिले कागजात से परिजन को सूचना दिया गया। रविवार को पोस्टमाटम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
