कटिहार में पड़ोस में रहने वाला नाबालिग ट्यूशन टीचर बना हैवान, कक्षा तीन में पढ़ने वाली मासूम छात्रा से किया दुष्कर्म। छात्रा के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

हालांकि इस मामले को पंचायत कर सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की वजह से लोग इसमें कामयाब नहीं हो सके। पीड़िता के पिता ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि उनकी 7 वर्षीया बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। बगल का रहने वाला पड़ोसी निजी शिक्षक उसे एक साल से ट्यूशन पढ़ाता था। 03 मई गुरुवार को ट्यूशन के दौरान ही अन्य बच्चियों को छुट्टी देकर गोशाला में बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गया। आरोपी के जाने के बाद रात 9 बजे बच्ची ने अपनी मां को ट्यूशन पढ़ाने वाले आरोपी नाबालिग और निजी शिक्षक की करतूत के बारे बतायी।

मां ने पड़ोसी शिक्षक को खरी-खोटी सुनाकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। शनिवार को पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

दुष्कर्म के आरोपी को बचाने का प्रयास
गुरूवार की शाम मासूम बच्ची के साथ घटित दुष्कर्म की घटना को लेकर पंचायत कर कुछ लोगों ने आरोपी को बचाने का प्रयास किया। गुरुवार की रात से शनिवार की सुबह तक पीड़िता के परिजनों को बहला फुसला कर मामले को रफादफा करने की कोशिश की गयी।

पंचायत में मामले को दबाने के लिये पीड़िता के परिजनों को तीन लाख रुपये का प्रलोभन देने की बात सामने आयी है। लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गयी और पुलिस मौके पर पहुंची गयी। जहां पंचायत करते लोगों को फटकार लगाते हुये पीड़िता के परिजनों से लिखित शिकायत करने की बात कही। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये पीएचसी कुरसेला भेजा। जहां जांच में चिकित्सक ने प्रथमदृष्टया दुष्कर्म होने की पुष्टि की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *