कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के रेलवे मैदान के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे ट्रैकमैन अभिषेक कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। रेलवे ट्रैकमैन को गोली उसकी जांघ और गुप्तांग में लगी है। जख्मी को कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घायल ट्रैकमेन की हालत नाजुक बतायी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गोली उसकी हड्डी में फंस गयी है। 2 दिन के बाद ऑपरेशन कर निकालना संभव है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे कटिहार रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित ट्रैक मैन अभिषेक कुमार रेलवे मैदान के पास में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों को रेलवे गेस्ट हाउस छोड़ने के लिए जा रहा था।

इसी बीच दो नकाबपोश बाइक सवार उसके पास पहुंचे और पूछने लगे कि इतनी रात में कहां जा रहे हो। जब रेलकर्मी ने कहा कि तुम पूछने वाले कौन होते हो। इस बात को सुनते ही बाइक सवार ने कमर से पिस्टल निकाली और और दो गोली दाग दी। इससे अभिषेक वही जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जख्मी के परिजन और आम रेल कर्मियों ने उसे इलाज के लिए केएमसीएच में भर्ती कराया है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि घटना के 10 घंटे बाद भी सहायक थाना पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने पर दिन के करीब 11:00 बजे सहायक पुलिस कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जख्मी रेलकर्मी का बयान लिया है।

एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि जख्मी ट्रैकमेन से बयान ले लिया गया है उन्होंने लूटने की बात नहीं बताई है। घटना के अनुसंधान में जानकारी मिली है कि उसकी हत्या करने की नियत से ही बदमाशों ने गोली मारी है। बदमाशों को ट्रैस किया जा रहा है पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *