थाना क्षेत्र के मुसापुर टे्रेनिंग स्कूल के पास दो ट्रकों की सीधी टक्कर में मो. अफरोज की मौत हो गयी। जबकि चार घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों में बलराम प्रसाद एवं विजय प्रसाद जिनका इलाज पूर्णिया में चल रहा है। .

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

35 वर्षीय मो. अफरोज सेतपुर छोटी बलहा मानसी, खगड़िया के मो. सलाउद्दीन के पुत्र था। जबकि दोनों घायल व्यक्ति नालंदा जिले का रहनेवाला बताया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आस पास के लोगों में अफर तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर ट्रक में फंसे शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने क्रेन को बुलाया। क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे मृत ड्राइवर को निकाला गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मो. अफरोज लगभग 15 सालों से नवगछिया निवासी ट्रक ऑनर का गाड़ी चलाया करता था।

रविवार को नवगछिया के तेतरी मवेशी हाट में मवेशी लेकर किशनगंज पहुंचा कर लौट रहा था कि के तरफ से आ रहे जेसीबी लदा ट्रक मुसापुर टे्रनिंग स्कूल के पास सोमवार की सुबह नौ बजे दोनों ट्रक में सीधे ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही ट्रक चालक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे ट्रक पर सवार चालक व खलासी फरार हो गया। शव को थाने लाने के बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दिया गया। मृतक चार भाई थे जिनमें यह बड़े भाई से छोटा था। मृतक की शादी गांव के ही रूकसाना खातुन से सात वर्ष पूर्व हुआ था। मृतक को दो बेटा सलमान और शहनवाज और एक बेटी रूकसाना है। .

कोढ़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से उक्त सड़क मार्ग पर डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जिससे यात्री काफी परेशान दिखे। जिसे पुलिस द्वारा जाम को हटवाया गया। बतातें चले कि तीन वर्ष पूर्व भी इसी तरह की घटना बसगाढ़ा के पास हुई थी। जिनमें सात लोगों की मौत हो गयी थी। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *