पूर्णिया पुलिस ने देहमंडी के दो ठिकानों पर छापेमारी करके मंडी से जुड़े 39 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें 30 महिला और नौ पुरुष शामिल है। गिरफ्तार लोगों को सदर थाने में पूछताछ के लिए रखा गया है। कागजी कार्रवाई के बाद इन लोगों को सोमवार को जेल या फिर महिला हेल्पलाइन भेजा जाएगा। गिरफ्तार महिलाओं में आधा दर्जन लड़की नाबालिग भी है। जांच के बाद इन लोगों को बालिका गृह में रखा जाएगा।

देर रात तक इसकी जांच की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विशाल शर्मा के आदेश के बाद एसडीओ सदर कृष्ण मोहन राय, महिला थानाध्यक्ष, सदर थानाध्यक्ष की टीम ने दोपहर साढ़े चार बजे के करीब जीरोमाइल लखनघड़ी पहुंचकर छापेमारी की। टीम ने लगातार दो जगहों पर शाम सात बजे तक छापेमारी की। जीरोमाइल पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से नौ महिला और सात पुरुष को गिरफ्तार किया।

इसकी सूचना मिलते ही गुलाबबाग और कटिहार मोड़ के समीप से देह मंडी के लोग फरार हो गए। सभी कसबा रोड स्थित शीशाबाड़ी भाग गए। सूचना मिलते ही फौरन पुलिस की टीम शीशाबाड़ी पहुंची। शीशाबाड़ी में लगातार तीन घरों में छापेमारी के बाद पुलिस ने इन घरों से 21 महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों की माने तो इस पूरे मामले में अब तक 10 संचालिका और अन्य देह मंडी से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि देहमंडी को लेकर लगातार सूचना आ रही थी। इसकी जांच के बाद छापेमारी करायी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *