गोपालपुर : इस्माइलपुर से लेकर जहान्वी चौक तक तटबंध निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार ने शुक्रवार की दोपहर को अपने कनीय अभियंताओं व इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल व ग्रामीणों के साथ बैठक किया .बताते चलें कि 43करोड की लागत से इस्माइलपुर प्रखंड की पचास हजार आबादी को बाढ से बचाने हेतु लगभग दस किलोमीटर लंबे तटबंध का निर्माण कार्य 30मार्च 2019तक ठेकेदार श्रीराम कंसट्रैक्शन कंपनी द्वारा किया जाना था.
Total Downloads: 383
परन्तु विशेष भू -अर्जन विभाग द्वारा तटबंध निर्माण कार्य हेतु जमीन का अधिग्रहण नहीं किये जाने के कारण तटबंध निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है.पिछले वर्ष जिला पार्षद द्वारा आमरण अनशन किये जाने के बाद आनन-फानन में आधा-अधूरा तटबंध निर्माण किया गया था.परन्तु जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण तय समय पर तटबंध निर्माण कार्य होने में संशय के बादल छाने लगे हैं.

कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार ने बताया कि विशेष भू अर्जन विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है. जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने बताया कि कार्य अब तक शुरु नहीं होने से तय समय में तटबंध नहीं बनने पर पुनः बाढ का दंश झेलना पडेगा.

