गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत के वार्ड नंबर 14के ग्रामीण कडाके की ठंढ में कपडे के घर बना कर रहने को मजबूर हैं.बता दें कि इस वर्ष गंगा नदी की बाढ से ब्रह्मदेव सिंह,राजकुमार सिंह ,मदन सिंह ,रघुवंश सिंह ,श्रवण सिंह व राजेन्द्र सिंह का घर कटाव होने के कारण गंगा नदी में समा गया .परन्तु आज तक गंगा के कटाव से विस्थापित हुए इन लाचार विस्थापित परिवारों को सर ढकने के लिये दो मीटर प्लास्टिक शीट भी नहीं दिया गया है.जबकि सभी विस्थापित परिवार अनुसूचित जनजाति से आते हैं.
Total Downloads: 182
विस्थापित बुजुर्ग ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि की कहियों बाबू मुखिया जी से लैय कै सीओ साहबो कै कहते -कहते हरान हो गेलियै.लेकिन आयतक पन्नी नहीं मिललै.दोसरा से पन्नी पुरानो माँगी की बाँधो पर कहू ना बाल बच्चा कै लैय कै रहै छियै.करीब -करीब इसी तरह की पीडा सभी विस्थापितों ने व्यक्त कर बताया कि रिलीफ के नाम पर हमलोगों को अभी तक कुछ नहीं दिया गया.

बिंद टोली निवासी पूर्व मुखिया ने ततकाल इन विस्थापितों को प्लास्टिक शीट उपलब्ध करवाने की माँग की.भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि नीतीश सरसार के पदाधिकारी संवेदहीन हो गये हैं.जल्द से जल्द विस्थापितों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने की माँग उन्होंने की.
मुखिया गिरिधारी पासवान ने बताया कि चूडा व गुड दिया गया था.परन्तु प्लास्टिक शीट अब तक नहीं दिया गया है.इस संबंध में सीओ साहब को जानकारी दी गई है.अंचलाधिकारी मो फिरोज इकबाल ने बताया कि एक व्यक्ति को प्लास्टिक शीट नहीं मिलने की जानकारी दी गई थी.ततकाल छूटे हुए परिवारों को प्लास्टिक उपलब्ध करवा दिया जायेगा.

