जिले के परसबिघा थाना के घोसी गांव में पंखे से लटका एक प्रेमी युगल का शव मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि घोसी गांव के रहने वाले रामनारायण सिंह के बेटा का अपने ही गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार रात लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी। लेकिन जब सुबह लड़की के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो छोटे भाई ने इसकी सूचना गांव में दी। जब लोगों ने कमरे में देखा तो एक लड़के के साथ उस लड़की का लाश पंखे से लटका मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना से मृतक लड़के के परिजनों का कहना है कि उनके लड़के की साजिश के तहत हत्या की गई है। इस घटना में गांव के लोगों का ही हाथ है।

एसडीपीओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि मामला संदेहास्पद है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक लड़के के शरीर पर जख्म के निशान है। इसको देखकर ऐसा लगता है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *